
देहरादून: आईजी के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
देहरादून में सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस के आईजी गढ़वाल के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला सामने आया है। इस मामले में चुक्खुवाला निवासी सागर सोनकर ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
वही कल कई स्थानों पर कथित मीडिया कर्मी सोशल मीडिया ब्लॉगर केशव थल वाल के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए है वही जनता भी ऐसी भाषा के खिलाफ सोशल मीडिया में जमकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रही है
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को शहर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को केशव थलवाल नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट की थी।
आरोप है कि पोस्ट में न सिर्फ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि इससे पुलिस विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही इस तरह की पोस्ट से सामाजिक अशांति फैलने की आशंका भी जताई गई है।
पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।









