Department

Big Breaking:-मसूरी के लिए तैयार हो रहा दूसरा रास्ता, 23 किमी लंबी लेन से मिलेगा जाम से छुटकारा

मसूरी के वैकल्पिक लंबिधार किमाड़ी मार्ग के चौड़ीकरण के टेंडर खुल गए हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड ठेकेदारों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

देहरादून। मसूरी के वैकल्पिक मार्ग लंबिधार किमाड़ी के टेंडर खोल दिए गए हैं। अब लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारी प्रतिभागी ठेकेदारों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार 23 किमी लंबे मसूरी के वैकल्पिक मार्ग को सिंगल से डेढ़ लेन किया जाना है। परियोजना के टेंडर के पहले चरण के तहत टेक्निकल बिड खोली जा चुकी हैं।

खोली जा चुकी हैं टेक्निकल बिड 

अब ठेकेदारों के दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद सफल प्रतिभागियों को वित्तीय निविदा में प्रतिभाग कराया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया एक माह में पूरी कर चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

एलकेडी रोड गढ़ी कैंट क्षेत्र के सप्लाई एरिया से शुरू होती है, जो मसूरी से करीब चार किलोमीटर पहले मसूरी झील के पास मिलती है। मसूरी के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए सड़क का सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण आवश्यक हो गया था।

पांवटा साहिब राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना पूरी होने के बाद बढ़ेगा दबाव

वर्तमान में पांवटा साहिब राजमार्ग का चौड़ीकरण अंतिम चरण में है। परियोजना के पूरी तरह शुरू हो जाने के बाद पांवटा साहिब की तरफ से भी मसूरी के लिए वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे भी शुरू होने वाला है।

ऐसे में यदि एलकेडी रोड बेहतर स्थिति में रहेगी तो मसूरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा मसूरी के लिए नंदा की चौकी क्षेत्र से भी एक अन्य मार्ग पर कसरत चल रही है। हालांकि, इस योजना पर धरातलीय कार्य शुरू करने में अभी लंबा समय लग सकता है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top