Department

Big Breaking:-ऑपरेशन प्रहार” की सख्ती से रेस्टोरेंट-बार संचालक परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार

देहरादून: “ऑपरेशन प्रहार” की सख्ती से रेस्टोरेंट-बार संचालक परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार


देहरादून में इन दिनों पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चल रही सख्त कार्रवाई ने रेस्टोरेंट और बार संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस लगातार अवैध शराब, समय सीमा के उल्लंघन और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसका असर अब कारोबार पर भी साफ दिखने लगा है।


इसी को लेकर रेस्टोरेंट और बार संचालकों ने हाल ही में प्रेस वार्ता कर प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। संचालकों का कहना है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ हैं और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का समर्थन भी करते हैं।


हालांकि, उनकी मुख्य आपत्ति यह है कि पुलिस कई जगहों पर निर्धारित समय से पहले ही प्रतिष्ठानों को बंद करवा रही है, जिससे उनके व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि उत्तराखंड एक पर्यटन राज्य है और इस तरह की सख्ती से पर्यटकों के बीच गलत संदेश जा सकता है।


संचालकों ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें तय समय सीमा तक शांतिपूर्ण तरीके से अपना कारोबार चलाने दिया जाए, ताकि व्यापार और पर्यटन दोनों प्रभावित न हों।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top