Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में गर्मी का कहर: मैदान तप रहे, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।  देहरादून में भी तेज धूप ने बेहाल किया। पर्वतीय जिलों में सोमवार को येलो अलर्ट है।

दून में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। दिन में चटख धूप के कारण पारा भी उछाल मार रहा है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल है। ऐसी गर्मी से बचने के लिए लोग दून के जलाशयों का सहारा ले रहे हैं। यह नजारा सहस्रधारा का है। यहां रविवार को पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने घंटों तक पानी में रहकर तपिश से राहत पाने की कोशिश की।

देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिलने के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है।

पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छाने साथ ही उमस महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और पारे में इजाफा होने के आसार हैं।

रविवार को देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली रही। हालांकि, बीच-बीच में आंशिक बादल भी मंडराते रहे, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और चिलचिलाती धूप ने बेहाल किया। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

ज्यादातर क्षेत्रों में पारा भी सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकार्ड किया गया। दून में अधिकतम तापमान सामान्य में चार और न्यूनतम में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि बनी हुई है।

ऊधमसिंह नगर और रुड़की में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं।

इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 36.7, 20.9
  • ऊधमसिंह नगर, 39.4, 16.4
  • मुक्तेश्वर, 28.9, 13.1
  • नई टिहरी, 26.2, 13.4
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top