Department

Big Breaking:-पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से शुरू होगी हेली सेवा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।

उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद हैरिटेज एविएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।

सीमावर्ती जिला के लिए हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top