उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हेलो मैंने मम्मी-पापा को मार दिया, जल्दी आ जाइए’…. यह सुनते ही उड़े पुलिस वालों के होश

खटीमा में एक युवक ने माता-पिता द्वारा पैसे न देने पर डायल 112 पर झूठी सूचना दी कि उसने उनकी हत्या कर दी है।

खटीमा । ‘हेलो मैंने म्म्मी-पापा को मार दिया है, जल्दी आ जाएइ’, ऐसा सुनते ही मंगलवार देर शाम डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों के होष उड़ गए।

इसके बाद भागते हुए पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो पता चला कि फोन करने वाले माता-पिता द्वारा खर्च के लिए पैसे नहीं देने पर परेशान करने के लिए पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को बीएनएसएस की धारा 170 में निरुद्ध कर दिया।

खेतलसंडा खाम निवासी अभिषेक राठौर ने मंगलवार की देर शाम को पुलिस के डायल 112 नंबर पर सूचना दी कि उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य तत्काल उपनिरीक्षक राकेश राय व पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच में पता चला कि आरोपित युवक के माता-पिता घर पर सुरक्षित थे। पुलिस ने जब अभिषेक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने माता-पिता से पैसे मांग रहा था। उनके द्वारा पैसा देने से मना करने पर उसका विवाद हो गया, जिस कारण उसने 112 नंबर पर झूठी सूचना दी।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक आर्य ने बताया कि आरोपित युवक को डायल 112 जैसे आपातकालीन नंबर पर झूठी एवं भ्रामक सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170 में निरुद्ध किया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top