उत्तराखण्ड

Big Breaking:-सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद आरोपी पर मुकदमा।

सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद आरोपी पर मुकदमा।

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी उपनल कर्मचारी की सचिवालय परिसर में पिटाई के बाद अब शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है।

मामला आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक सहकारिता विभाग में सचिव कार्यालय से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी *पंकज सिंह* पिछले कई दिनों से एक महिला अनुभाग अधिकारी को परेशान कर रहा था।

फेसबुक से शुरू हुई परेशानी
महिला अधिकारी ने सचिवालय प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क करने की कोशिश की। परेशान होकर उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर लगातार कॉल करना शुरू कर दिया। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा।
शिकायत में आरोप है कि 16 अक्टूबर को आरोपी नशे की हालत में महिला अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा। वहां उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और घूरकर देख लेने की धमकी दी। विरोध करने पर सहकर्मियों से भी बदतमीजी की।
महिला अधिकारी ने बताया कि वह दोपहिया वाहन से सचिवालय आती-जाती हैं और लगातार पीछा किए जाने से उनकी सुरक्षा को खतरा है।
एटीएम चौक पर पिटाई, फिर अफरा-तफरी
इसी मामले को लेकर बुधवार को सचिवालय के एटीएम चौक पर हंगामा हो गया। सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय प्रशासन ने आरोपी को तत्काल हटाने और उसकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने महिला अधिकारी की तहरीर पर आरोपी पंकज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78, 79, 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top