Nainital

Big Breaking:-रामनगर में निजी भूमि पर बनी मजार पर चली जेसीबी, बसई गांव में आज सुबह तोड़ी मजार

रामनगर के बसई गांव में प्रशासन ने निजी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नोटिस के बाद और भूमि मालिक की सहमति से की गई।

रामनगर। प्रशासन ने बसई गांव में अवैध रूप से निजी भूमि में बनाई गई एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। सुबह प्रशासन ने मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

राष्ट्रीय राजमार्ग के बसई गांव में निजी भूमि में एक अवैध मजार थी। पहले प्रशासन ने मजार संचालक को नोटिस भी दिया था। जवाब न दे पाने पर प्रशासन ने गुरुवार को मजार ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान टीम के साथ जेसीबी के साथ बसई गांव पहुंचे औऱ मजार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। लगभग दो घण्टे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

एसडीएम चौहान ने बताया कि एनएच के नजदीक किसी की निजी भूमि थी। उसी भूमि पर यह मजार बनाई गई थी। मजार बिना अनुमति के निजी भूमि पर बनाई थी। भूमि मालिक से प्रशासन ने मजार तोड़ने के लिए एनओसी ली गई। इसके बाद आज मजार ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top