उत्तराखण्ड

Big Breaking:-ODOP योजना में पिथौरागढ़ के ऊनी उत्पादों की धूम, महिला बुनकरों ने कालीनों पर उकेरी पीएम-सीएम की तस्वीर

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ के ऊनी उत्पादों को ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के तहत नई पहचान मिल रही है। मुनस्यारी और धारचूला की महिला बुनकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अशोक स्तंभ की आकृतियों को ऊनी कालीनों पर उकेरकर आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश कर रही हैं।

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत पिथौरागढ़ के वूलन प्रोडक्ट्स को नई पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए जनपद की महिलाएं पारंपरिक बुनकारी को आधुनिकता से जोड़कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं।

मुनस्यारी और धारचूला विकासखंड की महिला बुनकरों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से ऊनी कालीनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और सत्यमेव जयते की आकृतियों को बारीकी से उकेरा है। ऊन के धागों से तैयार ये आकृतियां स्थानीय महिलाओं की मेहनत, धैर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उदाहरण हैं।

यहां की सांस्कृतिक पहचान

पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध दनकालीन बुनकारी यहां की सांस्कृतिक पहचान है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। पारंपरिक उत्पादों के साथ बाजार की मांग के अनुसार नए डिजाइन तैयार कर वे कला को व्यावसायिक अवसरों में बदल रही हैं।

जिला उद्योग केंद्र के मार्गदर्शन में महिला समूहों को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे स्थानीय हस्तशिल्प को पहचान मिल रही है और महिलाओं के उत्पादों को बाजार तक पहुंचने में मदद मिल रही है।

अब कालीन निर्माण केवल पारंपरिक कला तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आत्मनिर्भरता और आजीविका का माध्यम बन रहा है। स्थानीय हुनर और संसाधनों के उपयोग से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित कर रही हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top