उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, पांच क्विंटल फूलों से सजा गुरुद्वारा

चमोली जिले में समुद्रतल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

गोपेश्वर। चमोली जिले में समुद्रतल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार 11.30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।

पंज प्यारों की अगुआई में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह पांच बेस कैंप घांघरिया से चलकर हेमकुंड साहिब पहुंचा। गुरुद्वारे को पांच क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा व सीईओ सरदार सेवा सिंह बताया कि परंपरानुसार सचखंड से गुरुग्रंथ साहिब को दरबार में विराजमान करने के बाद अखंड साहिब पाठ, शबद-कीर्तन, अरदास व हुक्मनामा लिया जाएगा। पहले दिन एक ही अरदास होगी। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top