Big Breaking:-हरिद्वार में बाइक और स्कॉर्पियो कार की भयानक टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

हरिद्वार में बाइक और स्कॉर्पियो कार की भयानक टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

हरिद्वार लक्सर मार्ग पर बाइक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित मिस्सरपुर गांव के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां से गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है. वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

बाइक और कार की टक्कर: जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर रात की है. जहां लक्सर हरिद्वार रोड पर स्थित मिस्सरपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की जा रहे थे. बाइक चला रहा युवक सड़क पर चल रहे ई रिक्शा को ओवरटेक करने लगा. तभी सामने से एक काले रंग की स्कार्पियो कार आ गई. तभी बाइक की स्कॉर्पियो कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई.

दोनों वाहन क्षतिग्रस्त: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि, कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए. बाइक के तो परखच्चे ही उड़ गए. बताया जा रहा है कि बाइक और कार दोनों ही तेज स्पीड में थे. हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई.

एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल: उधर, हादसे की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रोहित नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि, शीतल और गदर नाथ को हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

हादसे में मौत-

  1. रोहित पुत्र मेवानाथ (उम्र 25 वर्ष), निवासी- सपेरा बस्ती, चंडीघाट, हरिद्वार

हादसे में घायल-

  1. शीतल पुत्र कमलनाथ (उम्र 26 वर्ष), निवासी- सपेरा बस्ती, चंडीघाट, हरिद्वार
  2. गदर नाथ पुत्र रविनाथ (उम्र 23 वर्ष), निवासी- विष्णुपुरा, पथरी, हरिद्वार

हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. शीतल और गदरनाथ गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.“- देवेंद्र सिंह रावत, कनखल थाना प्रभारी

Ad Ad

सम्बंधित खबरें