Department

Big Breaking:-बच्चों के झगड़े में देर रात दो पक्षों में कहासुनी-पथराव, लोग दहशत में; पुलिस के पहुंचने पर हालात काबू

पुलिस ने दोनों पक्षों को जमकर फटकारा और मामला शांत कराया। किसी पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली, मामला शांत है।

बच्चों के विवाद में बड़े आमने-सामने आ गए और कुछ ही मिनट में कहासुनी ने पथराव का रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चले। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को जमकर फटकारा और मामला शांत कराया। 

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बंदा रोड में मंगलवार रात बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों से घर जाकर बहस शुरू कर दी तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इस बीच एक पक्ष ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे। 

इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी अपने घरों से पत्थर बरसा दिए और कुछ ही मिनट में मामला तनावपूर्ण हो उठा। दोनों ओर से पथराव होने से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस लाठी लेकर मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों को जमकर फटकार के बाद शांत कराया। 

चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि बच्चों में झगड़े के बाद स्थिति थोड़ी बिगड़ी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। किसी पक्ष की ओर से फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली और मामला शांत है। यदि किसी पक्ष ने दोबारा माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top