Department

Big Breaking:-गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर फरार हुआ पति, 2024 में दोनों ने किया था प्रेम विवाह

देहरादून के वसंत विहार में एक गर्भवती महिला को उसका पति प्रेम विवाह के बाद छोड़कर फरार हो गया। महिला, जो छह महीने से अधिक गर्भवती है, ने खाने-पीने की समस्या के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और महिला हेल्पलाइन में शिकायत की।

पुलिस ने पति मोहम्मद शैफ और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो 10 जून को पति को अपने साथ खटीमा ले गई थी।

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में किराये पर रही एक गर्भवती महिला को छोड़कर उसका पति फरार हो गया। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

पति के फरार होने के बाद खाने-पीने की समस्या सामने आने के चलते महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला हेल्पलाइन को शिकायत पत्र दिया। इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में तनुजा निवासी शास्त्रीनगर सीमाद्वार ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मद शैफ से सितंबर 2024 में हुई थी। मोहम्मद शैफ मूल रूप से खटीमा ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है।

शादी के बाद दोनों तीन माह खटीमा में लड़के की माता के पास रहे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद दोनों देहरादून में आकर किराये के मकान में रहने लगे। शादी के पश्चात इस समय वह 6 माह 23 दिन की गर्भवती है।

10 जून 2025 को मोहम्मद शैफ की मां देहरादून आई और लड़ाई झगड़ा करके कर अपने बेटे को साथ लेकर खटीमा चली गई। वह 10 जून 2025 के बाद से देहरादून में किराये के मकान में अकेली रहती है।

इस मामले में पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि महिला हेल्पलाइन की जांच के बाद केस थाने को स्थानांतरित किया गया, जिसके चलते आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top