Department

Big Breaking:-मां-बेटे की हत्या का आरोपित पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी

रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में एक नेपाली महिला कमला शाही और उसके नौ वर्षीय बेटे रोशन सिंह की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस फरार पति दीपक बहादुर की तलाश कर रही है।

रुद्रप्रयाग। जनपद के तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में नेपाली मूल की महिला और उसके नौ वर्षीय बेटे की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस आरोपित पति की तलाश में जुट गई है।

आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित नेपाल फरार हो गया है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने वादी बनकर मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

शनिवार को सुमाड़ी क्षेत्र में एक कमरे से नेपाली मूल की 34 वर्षीय महिला कमला शाही और उसके नौ वर्षीय बेटे रोशन सिंह के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए थे।

कमरे के बाहर से ताला लगा हुआ था और शव सड़ी-गली अवस्था में थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या की घटना कुछ दिन पहले की है।

घटना के बाद से मृतका का पति दीपक बहादुर फरार है, जिससे पुलिस का शक उसी पर गहराता जा रहा है।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए और पंचायतनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव मृतका के भाई व अन्य स्वजन को सौंप दिए गए। इसके बाद नेपाली समुदाय के लोगों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद बलूनी ने बताया कि पुलिस ने मामले में धारा 103 (1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

साथ ही फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top