Department

Big Breaking:-आईजी सुनील मीणा बने मुख्य पुलिस प्रवक्ता

देहरादून, उत्तराखंड पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आईजी कानून एवं व्यवस्था सुनील कुमार मीणा को उत्तराखंड पुलिस का नया मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) नियुक्त किया गया है।


सुनील कुमार मीणा वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इस निर्णय से पुलिस महकमे और मीडिया के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।


मुख्य प्रवक्ता के रूप में मीणा पुलिस विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं, कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों तथा विभागीय गतिविधियों की अधिकृत जानकारी मीडिया के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाएंगे।

उत्तराखंड पुलिस को विश्वास है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से विभागीय संचार व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top