Department

Big Breaking:-देहरादून में साइबर ठगों ने शख्स का मोबाइल किया हैक, दो खातों से निकाले 1.13 लाख रुपए

देहरादून में एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके दो बैंक खातों से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए।

देहरादून। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित आकाशदीप कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए।

इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित गर्ग निवासी आकाशदीप कॉलोनी बल्लुपुर रोड ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक बचत खाता चकराता रोड व दूसरा इंडियन बैंक घंटाघर में है।

छह अप्रैल को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। जब उन्होंने खातों की जांच कराई तो पता चला कि खातों से 1.13 लाख रुपये निकले हुए थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top