Department

Big Breaking:-हल्द्वानी में युवती से छेड़छाड़ कर शादी का दबाव, सिर पर पत्थर से हमला

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक युवक ने युवती का लगातार पीछा कर छेड़छाड़ की और शादी का दबाव बनाया। विरोध करने पर युवक ने युवती पर पत्थर से हमला कर दिया,

जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता की दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 7 फरवरी की है।

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में एक युवक ने युवती से लगातार पीछा करने, छेड़छाड़ करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवक ने युवती पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पीड़िता की दादी नसीमा पत्नी अनीस अहमद निवासी जवाहर नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पौती अदीबा पुत्री फरहान जब भी घर से बाहर जाती थी,

तो अन्ना पुत्र जाहिद निवासी गौला गेट जवाहर नगर उसका आए-दिन पीछा करता था और रास्ते में छेड़छाड़ करता था। युवक युवती को जबरन उठाकर शादी करने और जान से मारने की धमकी भी देता था।

घटना सात फरवरी की है, जब युवती घर से सामान लेने निकली थी। आरोप है कि रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया और जबरन पकड़कर गौला की ओर ले जाने लगा। युवती ने शादी से इनकार करने पर आरोपित ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया और गाली-गलौच करते हुए मौके से फरार हो गया। घायल युवती का उपचार सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में कराया गया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है।

पीड़िता पक्ष ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि युवती की दादी की तहरीर के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर दी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top