Nainital

Big Breaking:-रामनगर में एसडीएम संभल की कार हादसे की शिकार, डिवाइडर में टकराई, घायल

रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर पीरूमदारा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के संभल के एसडीएम विकास चंद्रा की कार डिवाइडर से टकरा गई। एसडीएम अपनी पत्नी के साथ रामनगर आ रहे थे।

दुर्घटना में घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार उस जगह पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसके कारण डिवाइडर को हटाने या सुधारने की बात की जा रही है।

• एसडीएम की कार डिवाइडर से टकराई

• राजमार्ग पर सुरक्षा का सवाल

रामनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 में पीरूमदारा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश संभल के एसडीएम विकास चंद्रा की कार देर रात डिवाइडर से टकरा गई। एसडीएम अपनी पत्नी के साथ संभल से रामनगर आ रहे थे।रामनगर से दस किलोमीटर पहले ही डिवाइडर में उनकी कार टकरा गई।

कार को एसडीएम खुद चला रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को पीरूमदारा के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उन्हें काशीपुर के केवीआर अस्पताल रेफर कर दिया था।

जिस क्षेत्र में एसडीएम की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस जगह पर अब तक दस से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी है।

पिछले सप्ताह दिल्ली के यात्रियों का टेंपो ट्रेवलर भी पलट गया था। इससे पूर्व भी डिवाइडर में दुर्घटनाएं हो चुकी है।

पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को डिवाइडर के संबंध में बता रहे हैं। ताकि डिवाइडर को हटाया जाए या फिर सुधारा जाए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top