Rishikesh

Big Breaking:-ऋषिकेश में यूपी के बच्चों से भरी स्कूल बस के ब्रेक फेल, दीवार से टकराई… मच गई चीख-पुकार

ऋषिकेश के मुनिकीरेती में पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्कूली बच्चों से भरी बस के ब्रेक फेल होने से वह दीवार से टकरा गई, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

ऋषिकेश। मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई।

इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान ने बताया कि शनिवार को बस संख्या UP 83 AT 8300 को चालक जयप्रकाश निवासी ग्राम गढ़ी पुरानी, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश चला रहे थे।

 बस में कुल 30 लोग सवार

पीडब्ल्यूडी तिराहा, मुनिकीरेती में अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। बस में पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजाबाद के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक सवार थे, जो लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्नान एवं भ्रमण के लिए आए थे। दुर्घटना के समय बस में कुल 30 व्यक्ति सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार सभी बच्चों एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दुर्घटना में बस चालक जयप्रकाश, हेल्पर अवधेश और विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी सारस्वत को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने सभी स्कूली बच्चों के ठहरने की व्यवस्था मधुबन आश्रम में कराई। पीडब्ल्यूडी तिराहा क्षेत्र में सड़क पर तेज ढलान होने के कारण पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top