क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून में निरंजनपुर मंडी से आईएसबीटी तक भीषण जाम, हजारों लोग परेशान दून पुलिस मौन

देहरादून में शनिवार सुबह निरंजनपुर मंडी से आईएसबीटी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हजारों वाहन चालक घंटों फंसे रहे, जिससे दफ्तर जाने वाले और अन्य लोग परेशान हुए।

देहरादून। राजधानी में शनिवार सुबह यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। निरंजनपुर मंडी से लेकर आईएसबीटी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से हजारों वाहन चालक परेशान रहे।

सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सुबह दफ्तर जाने का समय होने के कारण जाम का असर और अधिक देखने को मिला। करीब दो घंटे से इस मार्ग पर यातायात की यही स्थिति बनी रही।

शनिवार सुबह आईएसबीटी से निरंजनपुर मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात धीमा पड़ने लगा। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंडी के बाहर भी अव्यवस्था से दोपहिया से लेकर चारपहिया और बड़े वाहन तक जाम में फंस गए।

स्थिति यह रही कि कई किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को घंटों लग गए। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसे लोग लगातार निकलने का रास्ता तलाशते रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते राहत नहीं मिल सकी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top