उत्तराखण्ड

Big Breaking:-Rudrapur Hospital Murder: अड़े परिजन, हत्यारोपितों के घर बुलडोजर चलने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में नितेश की हत्या के मुख्य आरोपी विकास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसके भाई और पिता भी पकड़े गए हैं।

रुद्रपुर।जिला अस्पताल में नितेश की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपित विकास को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसके भाई आकाश और पिता विनोद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद मृतक के परिजन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए हैं।

मांग पूरी न होने पर भड़के लोग हाईवे में जाम करने पर पुलिस ने रोका। इस दौरान काफी नौकझोक हुई। विधायक शिव अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की।

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद नितेश का शव घर पहुंचा तो स्वजन के साथ ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। मृतक के भाई दिनेश ने दो टूक कहा कि जब तक मामले के सभी हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और आरोपितों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होती, तब तक नितेश का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

उनकी इस मांग के बाद स्वजन और अन्य लोग धरने पर बैठ गए। अंतिम संस्कार रोककर धरना दिए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुईं है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top