Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में शराब की बोतल पर पांच रुपये अधिक वसूलना पड़ा महंगा, लगा एक लाख का जुर्माना

उत्तराखंड में शराब की बोतल पर पांच रुपये अधिक वसूलने के आरोप में एक देसी मदिरा दुकान संचालक पर आबकारी विभाग ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

हल्द्वानी। शराब की बोतल पर पांच रुपये अधिक कमाने के लालच में कालाढूंगी रोड स्थित देसी मदिरा दुकान संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दुकान पर 85 रुपये में मिलने वाला पव्वा 90 रुपये में बेचा जा रहा था। इसी तरह 95 रुपये का पव्वा 100 रुपये में बिक रहा था। डीएम के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने दुकान संचालक पर जुर्माना लगाया है।

दुकान का औचक निरीक्षण

डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान पर उपलब्ध स्टाक, विक्रय रजिस्टर व निर्धारित मूल्य सूची का निरीक्षण किया गया। साथ ही वहां उपस्थित कर्मियों को शासन की ओर से निर्धारित मूल्य पर ही शराब विक्रय किए जाने के निर्देश दिए गए।

चेतावनी दी की अगर दोबारा उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य में शराब बेची तो चालानी कार्रवाई दोगुनी की जाएगी।

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस देसी शराब के ठेके की इंटरनेट मीडिया में ओवररेटिंग की वीडियो प्रसारित की जा रहा थी। जांच में 180 एमएल व 200 एमएल के पव्वे में पांच रुपये अधिक दाम पर बेचे जा रहे थे। इसपर दुकान संचालक नरेंद्र सिंह पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top