Department

Big Breaking:-नैनीताल जाने वाले ध्यान दें! पर्यटकों के वाहनों की हल्द्वानी में नो एंट्री, देखकर निकलें रूट प्लान

हल्द्वानी में पर्यटन सीजन के चलते वीकेंड पर पर्यटकों और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। शहर में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी, उन्हें बाहरी रास्तों से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर मोड़ा जाएगा ताकि ट्रैफिक दबाव कम हो सके।

पर्यटकों के वाहनों की शहर में नो एंट्री, सुबह देखकर निकलें रूट प्लान
शनिवार व रविवार दो दिन रहेगा जिले में रूट डायवर्जन

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पर्यटन सीजन के चलते वीकेंड पर जिले में दो दिन रूट डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन प्लान सुबह नौ से रात 10 बजे तक प्रभावी रूप से लागू रहेगा। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहन व भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी।

शहर के बाहर के रास्तों से ही उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में भेजा जाएगा। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। नैनीताल पुलिस के अनुसार नौ व 10 मई को रूट डायवर्ट रहेगा। इसमें सुबह छह से रात 11 बजे तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रतिबंध रहेगा।

वहीं पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन सुबह आठ से रात नौ बजे तक सीमा पर रोके जाएंगे। उनके वाहनों की पार्किंग नंबर-01 बैंड, एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी व अमृतपुर मोड़ क्षेत्र में की गई है। वहीं मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन गौलापार पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर व खेड़ा चौकी के पास रोके जाएंगे।

बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहन यहां से जाएंगे

बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गौलापार रोड से निकलेंगे। जो नरीमन तिराहा से होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों को जाएंगे। वहीं रुद्रपुर-पंतनगर से आने वाले वाहन लालकुआं होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से ऊपर को जाएंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से मैदान को आने वाले वाहन इस रूट से जाएंगे

पर्वतीय क्षेत्र से मैदान को आने वाले वाहन काठगोदाम नरीमन तिराहा से गौलापार रोड होते हुए बरेली रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top