Department

Big Breaking:-बलाण गांव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती को सड़क तक ले जाना हुआ मुश्किल, एयरलिफ्ट कर भेजा देहरादून

तुलसी देवी को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का घर सड़क मार्ग से करीब ढाई किमी दूरी होने से ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत से महिला को एयरलिप्ट करने की मांग की। 

चमोली के दूरस्थ गांव बलाण में सड़क नहीं होने से बलाण के लोग करीब दो किमी पैदल चलते हैं। ऐसे में प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती को हेली से देहरादून अस्पताल भेजा गया।

सोमवार को बलाण गांव की तुलसी देवी (32) को सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का घर सड़क मार्ग से करीब ढाई किमी दूरी होने से ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत से महिला को एयरलिप्ट करने की मांग की। विधायक के प्रयास के बाद शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट में हेली बलाण गांव पहुंची।

ग्राम प्रधान खीम राम व बीडीसी मेंबर प्रदीप दानू ने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला को एयरलिफ्ट कर देहरादून ले गए। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डॉ रॉबिन ने बताया कि प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला आशा कार्यकत्री राधा की देखरेख में थी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top