Department

Big Breaking:-देहरादून के प्रेमनगर की रहने वाली थीं गुरुग्राम में सुसाइड करने वाली जागृति, दून में बीता था बचपन

गुरुग्राम में आत्महत्या करने वाली जागृति देहरादून के प्रेमनगर की निवासी थी, जिसका बचपन दून में बीता। गुरुग्राम पुलिस ने दून पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पूरा पता न होने के कारण अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

देहरादून। गुरुग्राम में सुसाइड करने वाली जागृति देहरादून के प्रेमनगर की रहने वाली थी। जागृति का बचपन दून में ही बीता। सुसाइड की घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने दून पुलिस से संपर्क किया। हालांकि घर का पूरा पता न होने के कारण पुलिस भी अधिक जानकारी हासिल नहीं कर पाई।

पुलिस के अनुसार जागृति ने पढ़ाई देहरादून से ही की थी। कुछ समय बाद उनका परिवार देहरादून से शिफ्ट हो गया था। थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया जागृति के सुसाइड की घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने संपर्क किया था लेकिन पूरा पता न होने के कारण जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक के स्वजन भी गुरुग्राम में है। गुरुग्राम पुलिस से संपर्क कर उनके घर के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक सिर्फ यही पता लग पाया है जागृति देहरादून के प्रेमनगर की रहने वाली थी। वह प्रेमनगर में कहां रहती थी, इसके बारे में अभी पुलिस को भी पुख्ता सूचना नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को एक बार फिर गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया जाएगा। घर का पूरा पता मिलने के बाद ही पुलिस कुछ जानकारी जुटा पाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top