उत्तराखण्ड

Big Breaking:-देहरादून में पत्रकार पर हमला, पुलिस ने आरोपितों पर दर्ज किया मुकदमा

देहरादून में जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका, गाली-गलौज की, मारपीट की और खबर चलाने पर धमकी दी।

डालनवाला पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून। पत्रकार पर हुए हमले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जय भारत टीवी के पत्रकार हेम भट्ट निवासी शान्ति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने ऑफिस जय भारत टीवी कॉन्वेंट रोड से घर को जा रहे थे।

एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी मोटर साईकिल को ओवरटेक कर रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर न्यूज चलाने पर धमकी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल चौकी प्रभारी आराघर को सौंपी गई है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटजो को चेक किया जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top