Department

Big Breaking:-स्कूल से घर लौटे बच्चे ने टीचर के बारे में बताई ऐसी बात, माता-पिता तुरंत पहुंचे पुलिस स्टेशन

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल के कक्षा एक के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा अशोभनीय हरकत का मामला सामने आया है। घर लौटने पर बच्चे ने परिजनों को बताया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से अभिभावकों में रोष है और वे स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा एक के छात्र को शिक्षक ने गलत तरीके से छूआ और अशोभनीय हरकत की। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि पीड़ित छात्र ने स्कूल से घर लौटने के बाद परिजनों को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। मासूम की बात सुनकर स्वजन सकते में आ गए और तुरंत इसकी शिकायत झबरेड़ा थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर अभिभावकों में रोष है और वे स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top