Department

Big Breaking:-कालसी बस हादसा: पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हिमाचल के बस चालक की भी मौत, तीन की पहले जा चुकी जान

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई थी। हादसे में तीन लोगों की पहले जान जा चुकी है। वहीं, चालक की भी मौत हो गई है।

हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर मंगलवार को हुए बस हादसे में घायल हुए हिमाचल प्रदेश के ग्राम मजोटली निवासी चालक दिनेश शर्मा (48) वर्ष की भी मृत्यु हो गई है।

घायल चालक दिनेश शर्मा को ग्राफिक एरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मौके पर ही दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। 

मृतक के परिजन प्यारे राम शर्मा ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top