उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर बाइक सवार कांवड़ यात्रियों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर महरगांव शिवगुफा के पास एक डंपर ने बाइक सवार कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर महरगांव शिवगुफा के पास बाइक सवार कांवड़ यात्रियों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कावंड़ यात्री ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

वहीं, दूसरे को ब्रह्मखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल भेजा गया है। इधर, पुलिस ने डंपर वाहन को सीज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार कांवड़ यात्री बबलू(32) पुत्र हीरलाल व संदीप(30) पुत्र गोविंद सिंह दोनों निवासी खिचड़ीपुर कल्याणपुर ब्लॉक 3 नई दिल्ली यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।

महरगांव शिवगुफा के पास उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। ब्रह्मखाल पुलिस चौकी के कांस्टेबल धनपाल सिंह, उस समय शिव गुफा के पास मौके पर थे। उन्होंने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल पहुंचाया।

लेकिन अस्पताल ले जाते समय बबलू की मौत हो गयी। चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह ने बताया कि उक्त दोनों कांवड़ यात्री अपनी बाइक से यमुनोत्री दर्शन कर जल भरने गंगोत्री जा रहे थे।

बताया कि हादसे में मृतक बबलू और घायल कांवड़ यात्री को जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेज दिया गया है, जहां घायल का उपचार होगा और मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम होगा। बताया कि कांवड़ यात्रियों के स्वजनों को हादसे की सूचना भेज दी गई है। टक्कर मारने वाले डंपर को स्थानीय वाण गांव निवासी राकेश प्रसाद चला रहे थे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top