चमोली में हाल ही में हुई हेली दुर्घटना के बाद केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की हेली सेवाओं पर मौसम का असर दिख रहा है। शनिवार को उड़ानों का संचालन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा, जिस पर अंतिम निर्णय सुबह 6 बजे यूकाडा और डीजीसीए द्वारा लिया जाएगा।
देहरादून। चमोली में पांडुकेश्वर की पहाड़ी पर हुई हेली दुर्घटना के बाद अभी शनिवार की केदारनाथ व बदरीदनाथ की हेली सेवाओं को लेकर असमंजस बना हुआ है। मौसम प्रतिकूल रहने की स्थिति में हवाई सेवाओं का संचालन प्रभावित हो सकता है।
यद्यपि, इस संबंध में सुबह छह बजे ही यूकाडा व डीजीसीए स्थिति स्पष्ट करेंगे। प्रदेश में बदरीनाथ में हुई हेली दुर्घटना के बाद शुक्रवार को हेली सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसके बाद इनके संचालन को लेकर मंथन जारी है।
यद्यपि, बताया जा रहा है कि मौसम को देखते हुए इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में खराब मौसम के चलते हेली सेवाएं स्थगित रहीं। अब शनिवार सुबह छह बजे मौसम को देखने के बाद इनके संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
बादल और छिटपुट वर्षा व बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बदरीनाथ व केदारनाथ क्षेत्र में बादल छाने और छिटपुट वर्षा व बर्फबारी के आसार है। यद्यपि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम कभी भी करवट ले सकता है।



