उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश: बेंगलुरू के CCB अफसर की मौत, सदमे में परिवार

Uttarakhand helicopter crash update: चमोली हेलीकॉप्टर हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने जांच के निर्देश दे दिये हैं.

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ के पास आज एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां बदरीनाथ से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हुई है. इनमें से अरुण सालुंके भी एक हैं. अरुण सालुंके बेंगलुरू पुलिस के सीसीबी थे. वे अपने दोस्तों के साथ बदरीनाथ दर्शन के लिए आये थे. तभी वापसी के समय ये हादसा हो गया.

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरू पुलिस के सीसीबी अफसर अरुण सालुंके की मौत हुई है. अरुण सालुंके 2007 बैच के अधिकारी थे. अरुण सालुंके के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. वे राममूर्तिनगर के रहने वाले हैं. उन्होंने इंदिरा नगर और बनासवाड़ी सहित कई पुलिस थानों में इंस्पेक्टर के तौर पर काम किया है. वे कुछ महीनों से CCB (सेंट्रल क्राइम ब्रांच) के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन डिवीजन में काम कर रहे थे.

इससे पहले, जब वे बनासवाड़ी के इंस्पेक्टर थे, तब जनता से मिले अच्छे फीडबैक के आधार पर, बैंगलोर पुलिस की ‘लोकस्पंदन’ प्रक्रिया के तहत उस थाने को ‘बेस्ट पुलिस स्टेशन’ का खिताब मिला था. बेलगाम के रहने वाले अरुण ने MS रमैया टेक्निकल कॉलेज से पढ़ाई की है.

अरुण सालुंके को जानने वाले इस खबर से बहुत दुखी हैं. उनके जानने वाले दासप्पा ने बताया, “मैं अरुण को तीन साल से जानता हूं. वह हमारे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में किराएदार थे. वह एक अच्छे इंसान थे. सभी के साथ उनके संबंध अच्छे थे. यह बहुत दुख की बात है कि उनके साथ ऐसा हुआ है. उन्होंने बताया वे ट्रिप पर गए दोस्तों के साथ गया था.

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में मौतों का विवरण-

पायलट-

  1. कैप्टन हिमांशु सभरवाल (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दिल्ली

यात्री-

  1. प्रताप (उम्र 41 वर्ष), निवासी- कर्नाटक
  2. अरुण सालुंके (उम्र 44 वर्ष), निवासी- कर्नाटक (सीसीबी इंस्पेक्टर)
  3. वीबी शंकर गौड़ा (उम्र 39 वर्ष), निवासी- कर्नाटक
  4. सुधीर के (उम्र 50 वर्ष), निवासी- कर्नाटक
  5. एचएस नटराजा (उम्र 51 वर्ष), निवासी- कर्नाटक
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top