Department

Big Breaking:-केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से, IRCTC पर करें रजिस्ट्रेशन

केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। श्रद्धालु IRCTC की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से हेली सेवा बुक कर सकते हैं।

देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले इसे 11 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन व्यवस्थागत कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया है। पहले चरण में 15 जून तक की अवधि के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

प्रदेश में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यद्यपि, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से शटल हेली सेवाएं संचालित की जाती हैं।

इस बार आठ कंपनियां करेंगी हेली सेवाओं का संचालन

इस बार आठ कंपनियां यहां हेली सेवाओं का संचालन करेंगी। इसके लिए श्रद्धालु आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। सीईओ यूकाडा आशीष चौहान ने टिकटों की बुकिंग में तिथि परिवर्तन की पुष्टि की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top