Department

Big Breaking:-किच्छा विधायक की चेतावनी: बेटे के हमलावरों संग आका भी चाहिए, पुलिस को बुधवार शाम तक का अल्टीमेटम

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने पार्षद बेटे सौरभ बेहड़ पर हुए हमले के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत बुलाई। उन्होंने पुलिस को बुधवार शाम तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि हमलावरों के साथ उनके आका भी चाहिए। पुलिस अधिकारी महापंचायत में पहुंचे और समय मांगा, जिस पर विधायक ने सहमति दी, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

रुद्रपुर। किच्छा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने दो टूक कहा है कि पुलिस की मांग पर हम बुधवार शाम तक का समय और देते हैं लेकिन अधिकारी यह कान खोलकर सुन लें कि उन्हें पार्षद बेटे सौरभ बेहड़ पर अब हमला करने वालों के साथ ही उनके आका भी चाहिए। उनसे वह खुद निपट लेंगे।

बेहड़ ने यह एलान आवास विकास स्थित घर के सामने पार्क में मंगलवार को हुई समर्थकों व कार्यकर्ताओं की महापंचायत में किया। इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

महापंचायत के बीच ही एसपी सिटी व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे आैर उन्होंने बेहड़ समेत मौजूद विधायकों, पूर्व विधायकों व भीड़ के बीच घटना के पर्दाफाश के लिए माइक पर बुधवार शाम तक का समय मांगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top