Nainital

Big Breaking:-उत्तराखंड हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कौशल किशोर शुक्ला बने रजिस्ट्रार जनरल, कई जजों के बदले कार्यक्षेत्र

उत्तराखंड हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से लेकर जिलों में तैनात जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के आदेश पर रजिस्ट्रार (निरीक्षण) प्रतिभा तिवारी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार, राज्यपाल के विधिक सलाहकार के पद पर कार्यरत रहे कौशल किशोर शुक्ला को वापस बुलाकर उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है।

वहीं, इस पद पर कार्यरत योगेश कुमार गुप्ता को स्थानांतरित कर अल्मोड़ा जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। अल्मोड़ा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडेय को नैनीताल हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि, पूर्व में रजिस्ट्रार (सतर्कता) के पद पर तैनात सुबीर कुमार को बागेश्वर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। बागेश्वर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर को नैनीताल स्थित स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पर पर नियुक्ति के लिए सिफारिश भेजी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top