क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 41 SO और SI के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत नागरिक पुलिस के निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षकों सहित कुल 41 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों को पुलिस लाइन और विभिन्न थानों से हटाकर दूसरे थानों एवं पुलिस कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कई पुलिस अधिकारियों को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

आदेश के तहत डालनवाला, राजपुर, चकराता और कालसी थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रायपुर, प्रेमनगर, पटेलनगर, सहसपुर, सेलाकुई, कैंट, नेहरू कॉलोनी, मसूरी, विकासनगर और ऋषिकेश समेत कई थानों में भी पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इस फेरबदल में महिला उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही एसओजी, एसएसआई और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में भी अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जारी आदेश में उपनिरीक्षक राजनारायण व्यास के पूर्व स्थानांतरण आदेश को निरस्त किए जाने का भी उल्लेख है।

पुलिस विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top