देहरादून के चोरखाला इलाके में 55 वर्षीय सलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की दाईं आंख पर चोट के निशान मिले हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहरादून। शहर के चोरखाला इलाके में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र 55 साल और नाम सलीम बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम अपने घर पर अकेला ही रहता था।
मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान भी पाया गया है। उसका झोपड़ी की तरह कच्चा घर बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सलीम नशे का आदी था 1998 से अलग रह रहा था।
मौके पर पाया गया है कि उसका खाना बिस्तर पर रखा था। प्रॉपर्टी का झगड़ा नहीं था। सलीम पेंटर का काम करता था।



