उत्तराखण्ड

Big Breaking:-शादी शुदा बेटी को प्रेमी संग देख भड़की मा चप्पलों से पीटा

रुड़की: शहर की पुरानी कचहरी के बाहर बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने बीच सड़क पर अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की चप्पलों से धुनाई कर दी।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को काबू में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से रुड़की की रहने वाली है। करीब चार साल पहले उसकी शादी देवबंद निवासी युवक से हुई थी जो इन दिनों विदेश में नौकरी कर रहा है।

पति के विदेश जाने के बाद युवती का एक अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों प्रेमी जोड़े किसी काम से रुड़की की पुरानी कचहरी पहुंचे थे, जहां पहले से ही युवती की मां ने दोनों को देख लिया।

गुस्से में तमतमाई मां ने सरेआम की पिटाई…
अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर महिला खुद पर काबू नहीं रख सकी और गुस्से में चप्पल निकालकर दोनों पर टूट पड़ी।

उसने न केवल बेटी को बल्कि उसके प्रेमी को भी जमकर पीटा। महिला की चप्पलों से पिटाई के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग तमाशा देखने जुट गए।

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस तीनों को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक तीनों कोतवाली में मौजूद थे और पुलिस पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश कर रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top