Big Breaking:-तेज रफ्तार कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौके पर मौत, घर लौटने के लिए टेंपो का कर रहा था इंतजार

हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े एक राजमिस्त्री की  मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

हल्द्वानी में तेज गति से जा रही कार ने सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे राजमिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजमिस्त्री हवा में 15-20 फुट उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कार वाला वहां से भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार की पहचान कर ली है। मूलरूप से बहेड़ी के पचपेड़ा बनहैनी निवासी 50 वर्षीय नानक चंद्र यहां बजुनिया हल्दू कठघरिया में दो बेटों के साथ किराये पर रहे थे।

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम नानक लामाचौड़ में काम खत्म कर फतेहपुर में किसी काम से रुके थे। रात में घर वापसी के लिए फतेहपुर में सड़क किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे थे कि तभी शहर की ओर से जा रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

घायल नानक चंद्र को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नानक चंद्र 20 साल से भी अधिक समय से शहर में रह रहे थे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें