Department

Big Breaking:-देहरादून के गमरी गांव में लकड़ी के मकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख

चकराता तहसील के गमरी गांव में जगत सिंह राय के तीन मंजिला देवदार के लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लगी आग से घर का सारा सामान और नए मकान के लिए रखी 50 नग देवदार की लकड़ी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फायर टीम के पहुंचने से पहले ही सब कुछ नष्ट हो गया। पटवारी को सूचना दी गई है।

साहिया : चकराता तहसील अंतर्गत गमरी निवासी जगत सिंह राय के तीन मंजिला देवदार की लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

शुक्रवार को करीब तीन बजे मकान में आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

जब तक फायर टीम मौके पर पहुंची, तब तक तीन मंजिला मकान में घरेलू सामान व 50 नग देवदार माफी की लकड़ी भी जलकर राख हो गई।

गमरी गांव के स्याणा शूरवीर सिंह राय ने बताया कि पूरे गांव के ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया है। गमरी गांव निवासी डाक्टर अमर सिंह राय ने बताया कि यह मकान देवदार की लकड़ी से बना था।

दूसरा नया मकान बनाने के लिए माफी की लड़की रखी थी, वह भी आग लगने से जलकर राख हो गई। बताया कि इस घटना की सूचना क्षेत्रीय पटवारी को दी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top