कांवड़ियों के वाहन की टक्कर में घायल MDDA के AE राजेंद्र बहुगुणा का निधन
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) में तैनात सहायक अभियंता (AE) राजेंद्र बहुगुणा का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, कांवड़ियों के वाहन से हुए सड़क हादसे में राजेंद्र बहुगुणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
राजेंद्र बहुगुणा के निधन की सूचना से MDDA में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर प्राधिकरण कार्यालय में शोक व्यक्त किया गया और आज कार्यालय बंद रखा गया।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने राजेंद्र बहुगुणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
राजेंद्र बहुगुणा के सहकर्मियों और प्राधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।