Department

Big Breaking:-भारी बारिश से मानसून जैसे हालात, चमियाला बाजार में सड़कें बनीं तालाब, रुद्रप्रयाग में भी बदला मौसम

टिहरी में भारी बारिश से मानसून जैसे हालात हो गए। चमियाला बाजार की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई।  रुद्रप्रयाग में भी मौसम बदला हुआ है।

टिहरी जनपद के चमियाला बाजार में शनिवार को हुई तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कुछ ही देर की बारिश में बाजार क्षेत्र की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

बारिश के चलते नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे बाजार में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में ऐसी समस्या दोबारा न हो।

रुद्रप्रयाग में बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड
 जनपद में शनिवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। जहां निचले क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गईं, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। जिला मुख्यालय, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, जखोली, ऊखीमठ और केदार घाटी सहित कई क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है।

उधर, केदारनाथ में भी मौसम में बदलाव के बावजूद केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। शनिवार को भी 28 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं यात्रा शुरू होने के बाद अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा छह लाख पहुंच गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top