उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मां ने बेटी को किया दरिंदो के हवाले मां गिरफ्तार आरोपी फरार


भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपनी ही नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि यौन शोषण करने वाले आरोपी महिला नेत्री के बॉयफ्रेंड समेत अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है।


पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस टीम अब उसके बॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


कुछ दिन पहले आरोपी महिला नेत्री के पति ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत भी दी थी।

साथ ही एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। जिसमें आरोपी पत्नी अपने पति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही थी। लेकिन मामला पति-पत्नी का होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top