Department

Big Breaking:-सांसद बलूनी ने की मुलाक़ात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इन परियोजनाओं पर की चर्चा

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर मुनि की रेती, तपोवन में बॉटल नेक (संकीर्ण सड़क) की बहुत बड़ी समस्या है।

खासकर चार धाम की यात्रा के समय इस क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर जाम लगता है जिससे यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती है।

साथ ही, गढ़वाल में कई जगह बॉटल नेक और स्लाइड जोन्स की दिक्कतें है। इससे स्थानीय लोगों को कई बार विशेष तौर पर बारिश के मौसम में आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।
इन सभी समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय नितिन गडकरी से लंबी चर्चा की।

उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले एक पखवाड़े में ही वे मेरी उपस्थिति में गढ़वाल लोक सभा में बॉटल नेक, स्लाइड जोन्स और सड़कों की समस्या को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और इन सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाएंगे।


गढ़वाल लोक सभा की सड़क संबंधी सभी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में यह मील का पत्थर सिद्ध होगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार!

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top