Department

Big Breaking:-मुंशी, मौलवी व आलिम का परीक्षा परिणाम घोषित,  92.27% रहा रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

मुंशी में 83, मौलवी में 226, आलिम अरबी फारसी में 99 परीक्षार्थियों में से कुल 261 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 244 परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 17 अनुत्तीर्ण हुए। परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने मुंशी, मौलवी, आलिम अरबी और आलिम फारसी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती समून कासमी ने बताया कि कुल परीक्षाफल 92.27 रहा।

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक मुंशी में 83, मौलवी में 226, आलिम अरबी फारसी में 99 परीक्षार्थियों में से कुल 261 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 244 परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 17 अनुत्तीर्ण हुए। परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी।

मुंशी में सानिया प्रवीन ने 66, फौजिया ने 64 और मोहम्मद रिजवान 60.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मौलवी में ऊधमसिंह नगर की शरीफा ने सर्वाधिक 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि हरिद्वार की नाजिया ने 77.50 और इसी जिले की रिदा जेहरा ने 75.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

आलिम अरबी में मुस्कान ने 78, काशीफा ने 75.8, अरिशा ने 75.6 और सायबा ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आलिम फारसी में मुस्कान ने 79, अलीशा ने 71 और साहिबा अली ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top