Department

Big Breaking:-युवक की हत्या दोस्तो पर शक पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिगम्बर धीमान के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार दिगम्बर 9 फरवरी को कोर्ट में पेशी के लिए गया था, लेकिन किसी कारणवश उसकी पेशी नहीं हो सकी और वह वापस घर लौट आया। परिजनों को उसने दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने काफी तलाश के बाद 11 फरवरी को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि दिगम्बर की हत्या उसके ही दोस्तों ने बेसबॉल स्टिक से की है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को हत्या से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं और संदिग्ध दोस्तों की पहचान कर ली गई है।

फिलहाल पुलिस शव की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top