Department

Big Breaking:-मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन का डीएम कार्यालय में कूच, भारी पुलिस बल तैनात

मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन सड़क पर उतर आया। आक्रोशित संगठन के लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

थानो में कुछ दिन पहले मस्जिद सील किए जाने से मुस्लिम सेवा संगठन में आक्रोश है। संगठन के आहवान आज समुदाय के लोग जिलाधिकारी कार्यालय कूच करने पहुंचे। एसटीएफ कार्यालय के बाहर ए मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए।

मुस्लिम सेवा संगठन का आरोप है कि मस्जिद के सभी कागजात होने के बाद भी मस्जिद सील की गई। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

काली सेना, बजरंग दल और स्थानीय लोगों की ओर से थानो चौक पर किया था हवन
थानो क्षेत्र के ग्राम कण्डोगल, कुडियाल गांव में स्थित जामा मस्जिद व मदरसा के भूतल को मस्जिद पक्ष के भारी विरोध के बीच पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एमडीडीए की ओर से सील कर दिया गया था। कार्रवाई के बाद काली सेना, बजरंग दल और स्थानीय लोगों की ओर से थानो चौक पर हवन किया गया।

थानो में मस्जिद की शिकायत स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन और एमडीडीए से की गई थी। इसके लिए काली सेना, बजरंग दल के सदस्य लगातार पुलिस-प्रशासन और एमडीडीए पर दबाव बना रहे थे। इन संगठनों से जुड़े लोग मस्जिद पर कार्रवाई की मांग को लेकर थानो में कई बाद धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

भूतल और उसके बाद प्रथम तल को किया गया सील
मस्जिद के प्रथम तल को एमडीडीए द्वारा 17 दिसंबर को सील कर दिया गया था। जबकि भूतल को कुछ दिन पहले को सील किया गया। काली सेना, बजरंग दल और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मस्जिद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और मदरसा बोर्ड में पंजीकृत नहीं थी, जिसकी संबंधित विभागों द्वारा जांच भी की गई थी। जिसके बाद पहले भूतल और उसके बाद प्रथम तल को सील किया गया। काली सेना के प्रदेश प्रमुख भूपेश जोशी ने कहा कि उनकी मांग है कि जल्द ही मस्जिद का ध्वस्तीकरण किया जाए।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top