Big Breaking:-नैनीताल: गेठिया के जंगल सुबह से रात तक धधकते रहे, आबादी क्षेत्र तक पहुंची आग

नैनीताल के गेठिया क्षेत्र के जंगल सुबह से देर रात तक आग की चपेट में रहे। दोपहर में काबू पाने के बाद, शाम को तेज हवाओं से आग फिर भड़क उठी और आलूखेत आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई।

नैनीताल। तापमान में बढ़ोतरी जंगलों के लिए चिंता बनकर सामने आ रही है। शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में सुबह से देर रात तक जंगल आग से धधकते रहे।

दोपहर में वन विभाग की ओर से काबू की गई आग शाम को हवा के साथ और भीषण हो गई। आलूखेत आबादी क्षेत्र तक आग की लपटे पहुंची तो क्षेत्रवासियों में भी हड़कंप मच गया।

वन विभाग व दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए है, लेकिन खड़ी पहाड़ी होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

बता दे कि रविवार सुबह गेठिया क्षेत्र में पायलट बाबा आश्रम व उसके समीप ही दूसरी पहाड़ी पर आग लगी हुई थी। आग आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी तो क्षेत्रवासियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर मनोरा, नैना व नगर पालिका रेंज के तमाम वन कर्मी मौके पर पहुंचे और शाम तक आबादी क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाया।

कर्मी आग बुझने से राहत महसूस कर ही रहे थे कि शाम को तेज हवाएं चलने लगी। जिससे जंगल में आग फिर भड़क गई।

देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। हवा के तेज झोंको के साथ रात तक आग छावनी परिषद व आलूखेत तक पहुंच गई।

आनन-फानन में दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गया। लेकिन खड़ी पहाड़ी होने के कारण आग पर काबू पाना चुनौती बना रहा।

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि दोपहर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था, क्षेत्र की केवल एक खड़ी चट्टान पर आग लगी थी। हवा के बाद आग बड़े क्षेत्र में फैल गई।

आग बुझाने के लिए तीनों रेंज के 40 से अधिक फायर वॉचर व वनकर्मी तैनात किये गए है।

फायर लाइन काटकर आबादी क्षेत्र को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। अंधेरा व हवा तेज होने कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें