Department

Big Breaking:-नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम

देहारदून में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में  नारी शक्ति वंदन की जरूरत को अहम बताया।

देहारदून दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि भारत के भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। इसका दशकों से देश को इंतजार था। 2014 के बाद मोदी सरकार की हर योजना, हर नीति के केंद्र में महिलाएं रहीं। ये केवल कानून नहीं, महिलाएं केवल मतदान तक सीमित नहीं रहेंगी। नीति निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

यह अधिनियम संसद और विधानसभा में सशक्त आवाज बनाएगा। मैं इस बात का साक्षी उदाहरण हूं कि जब अवसर मिलता है तो साधारण व्यक्तित्व भी मजबूती से यहां तक पहुंच सकती है।


समाज के हर वर्ग विशेषकर महिला, बच्चों की आवाज को एक मजबूत आवाज देगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top