Department

Big Breaking:-पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी; जांच में दो माह की गर्भवती निकली

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती मिलने के बाद परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक पर 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो वह दो माह की गर्भवती निकली।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

मुखानी के एचएसओ सुशील जोशी ने बताया कि जांच में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। इस पर किशोरी ने उन्हें बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत कार्य किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उधर पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात के लिए अनुमति मांगी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीएनएस की नई धारा में तीन माह से कम समय का गर्भ होने पर कोर्ट में गर्भपात की अर्जी दी जा सकती है। पुलिस भी डीएनए के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top