Department

Big Breaking:-नई टिहरी हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, मरम्मत के बाद भरी उड़ान

नई टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के नवागांव में आपातकालीन लैंडिंग के बाद क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर की मरम्मत कर उसे उड़ा लिया गया है। ट्रांस भारत एविएशन की टीम ने दिल्ली से पुर्जे मंगाकर हेलीकॉप्टर को ठीक किया और गुरुवार शाम को सफल उड़ान भरी।

नई टिहरी। विकासखंड जौनपुर अंतर्गत पट्टी सकलाना के नवागांव के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद खड़े क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर की मरम्मत के बाद टेक आफ कर लिया गया है।

ट्रांस भारत एविएशन कंपनी की टेक्निकल टीम इमरजेंसी लैंडिंग के बाद से हेलीकॉप्टर की मरम्मत के लिए मौके पर जुटी हुई थी। गुरूवार शाम को हेलीकॉप्टर के कई ट्रायल किए गए थे। जिसके बाद सिग्नल मिलते ही शाम करीब सवा 6 बजे हेलीकॉप्टर का सफल टेक आफ कर लिया गया।

कंपनी की ओर से दिल्ली से हेलीकॉप्टर के क्षतिग्रस्त हुए स्पेयर पार्ट्स मंगाए गए थे। जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वहां से ले जा लिया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top